Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में नौजवान का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में नौजवान का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में नौजवान का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में एक बार फिर अपराध की घटनाएं बढ़ने लगी हैं और लोगों के मन से पुलिस का डर खत्म होता नजर आ रहा है। ताजा मामला अमृतसर और हिंदुस्तान बस्ती का है, जहां देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

इस बीच मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रेम नगर निवासी गौरव नाम के युवक की हिंदुस्तान बस्ती के बाहर हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मौके हर पहलू से जांच की जा रही हैं और मामला दर्ज कर गहन जांच करके जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि अमृतसर में एक बार फिर अपराध की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इस घटना से पहले भी अमृतसर के झुझार एवेन्यू में एक घर के बाहर दो अज्ञात युवक गोली मारकर फरार हो गए थे। जिसके बाद हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अमृतसर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here