Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कृषि विभाग ने खाद की दुकानें जांची, 10 सैंपल भरे

Jalandhar News: कृषि विभाग ने खाद की दुकानें जांची, 10 सैंपल भरे

0
Jalandhar News: कृषि विभाग ने खाद की दुकानें जांची, 10 सैंपल भरे

जालंधरः कृषि विभाग किसानों को उचित दर पर बढ़िया और उचित मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इसी को देखते हुए डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल के निर्देश पर कृषि व किसान कल्याण विभाग की टीमों ने वेस्ट ब्लॉक में उर्वरक विक्रेताओं व डीलरों की दुकानों और गोदामों की जांच की। इस दौरान गेहूं और आलू की बुआई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उर्वरकों के 10 सैंपल एकत्रित किए गए। मुख्य कृषि अधिकारी डा. रणधीर सिंह ठाकुर ने बताया कि किसानों को डीएपी और अन्य आवश्यक उर्वरक मिलने में कोई कठिनाई न हो उसके लिए जिले में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है।

इसके तहत लगातार विभिन्न ब्लॉकों में खाद दुकानों की जांच की जा रही है। उन्होंने किसानों से खाद, कीटनाशक रसायन या बीज खरीदते समय दुकानदार से बिल लेने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि कोई डीलर बिल देने से इंकार करता है तो कृषि विभाग के दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here