Home Punjab>Ludhiana Punjab News: गाड़ी पर सीट बेल्ट ना लगाने को लेकर पुलिस और BJP नेता में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News: गाड़ी पर सीट बेल्ट ना लगाने को लेकर पुलिस और BJP नेता में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News: गाड़ी पर सीट बेल्ट ना लगाने को लेकर पुलिस और BJP नेता में हुआ हंगामा, देखें वीडियो
Highlights:
  1. बीजेपी नेता जतिंदर गोरियन ने सीट बेल्ट न लगाने पर ट्रैफिक पुलिस से की बदसलूकी।
  2. सड़क के बीच में कार खड़ी कर पुलिस की ड्यूटी में बाधा डाली।
  3. पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

ASI बोला- अंगुली नीचे करके बात कर, 5 के खिलाफ केस दर्ज

एनकाउंटर न्यूज़, 22 नवंबर, 2024 (लुधियाना): पक्खोवाल रोड पर ट्रैफिक पुलिस से विवाद करने का भाजपा नेता का वीडियो सामने आया है। इस नेता ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की। नेता ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। जब पुलिस ने उसे रोका तो उक्त नेता ने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की। पुलिस कर्मियों ने खुद इस नेता की मौके पर वीडियोग्राफी भी की। इस मामले में सदर थाने की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए सिटी ट्रैफिक जोन इंचार्ज कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी जतिंदर गोरियन 4 अन्य लोगों के साथ गांव पखोवाल चौक की तरफ से कार में आ रहा था। उसने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया। उक्त व्यक्ति ने कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी। उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के काम में बाधा डाली। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसकी वीडियोग्राफी की और उसे जाने के लिए कहा तो जतिंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की।वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीजेपी नेता जतिंदर गोरियन और उनके साथियों की ट्रैफिक पुलिसकर्मी से तीखी नोकझोंक हुई। जतिंदर गोरियन पुलिस अधिकारी से उंगली नीचे करके बात करने को कह रहे हैं। वहीं उनके साथी वीडियो में कह रहे हैं कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनकी गाड़ी बीच सड़क पर रोक दी है। पुलिस और नेता के बीच नोकझोंक सामने आने के बाद पीसीआर दस्ता भी मौके पर पहुंचा। थाना सदर की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 132,221,351,3(1),285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here