Home National 3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारा, स्लैब से सिर टकराया मौत

3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारा, स्लैब से सिर टकराया मौत

0
3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारा, स्लैब से सिर टकराया मौत

महाराष्ट्रः 3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारना एक शख्स को मंहगा पड़ गया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद शख्स ने शव को जलाकर मुंबई के पास झाड़ियों में फेंक दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 4 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की 18 नवंबर को प्रेम नगर स्थित अपने घर के पास से लापता हो गई थी।

21 नवंबर को मुंबई के पास उल्हासनगर से लड़की का शव बरामद किया गया। पोस्टमाॅर्टम और जांच के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घरवालों से पूछताछ की तो चाचा ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि चाचा ने बताया कि उसने जानबूझकर बच्ची को नहीं मारा। वह लड़की के साथ खेल रहा था, तभी मजाक में उसने बच्ची को थप्पड़ मारा, जिससे वह रसोई के स्लैब से टकरा गई और उसकी मौत हो गई।

DCP सचिन गोरे ने बताया, बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद बच्ची का शव हिल लाइन थाने से कुछ दूरी पर मिला। जांच के बाद मामले की खुलासा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here