Home Entertainment Jalandhar News: हाल-ए-बेहाल Civil Hospital, बीमार बुजुर्ग को नहीं मिली व्हीलचेयर, देखें वीडियो

Jalandhar News: हाल-ए-बेहाल Civil Hospital, बीमार बुजुर्ग को नहीं मिली व्हीलचेयर, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: हाल-ए-बेहाल Civil Hospital, बीमार बुजुर्ग को नहीं मिली व्हीलचेयर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल आए दिन विवादित मामले सामने आते रहते है। वहीं ताजा मामला बीमार बुजुर्ग व्यक्ति को व्हीलचेयर ना मिलने का सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि उसने अस्तपाल में काफी देर तक व्हीलचेयर ढूंढी, लेकिन नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि उनके पास कोई भी कर्मी भी मदद के लिए बाहर आया है। जिसके बाद वह खुद ही उन्हें पैदल उपचार के लिए डॉक्टरों को दिखाने के लिए लेकर जा रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है।

परिवार बीमार बुजुर्ग को धीरे-धीरे रैंप से इमरजेंसी वार्ड में लेकर जा रहा है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार व्हीलचेयर को लेकर मामले सामने आ चुके है। उस दौरान एसएमओ का कहना था कि उनके पास नई व्हीलचेयर मौजूद है। जब कि आज बीमार बुजुर्ग व्यक्ति बिना व्हीलचेयर के रैंप से इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए जा रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या अस्पताल प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया जाता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here