Home Entertainment Pushpa 2′ पर लगेगा बैन! रिलीज से पहले विवाद में फंसी Allu Arjun की फिल्म

Pushpa 2′ पर लगेगा बैन! रिलीज से पहले विवाद में फंसी Allu Arjun की फिल्म

0
Pushpa 2′ पर लगेगा बैन! रिलीज से पहले विवाद में फंसी Allu Arjun की फिल्म

नई दिल्ली : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है। फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही एक बड़े विवाद में फंस गई है। दरअसल इस फिल्म को लेकर हरियाणा के हिसार में खूब बवाल मच रहा है।

हिसार जिले के एक गांव में इस फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। आरोप लगाया गया है कि फिल्म में एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही इस सीन को फिल्म से हटाने की भी मांग की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।

आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में जानबूझकर एक धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। ये शिकायत हिसार के कुलदीप कुमार ने दर्ज करवाई है। कुलदीप के मुताबिक, ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के किरदार में दिखाया गया है और मां काली की तस्वीर भी नजर आई है। उन्हें लगता है ये सीन धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here