Home National गैस एजेंसी के गोदाम में ब्लास्ट, धमाकों से दहला इलाका

गैस एजेंसी के गोदाम में ब्लास्ट, धमाकों से दहला इलाका

0
गैस एजेंसी के गोदाम में ब्लास्ट, धमाकों से दहला इलाका

बालोतराः गैस एजेंसी के गोदाम में रखे कबाड़ में आग लगने से एक बड़ा हादसा होने का समाचार सामने आया है। गनीमत यह रही कि हादसा में किसी की मृत्यु नहीं हुई जबकि कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

जानकारी मुताबिक, बालोतरा के जसोल थाना क्षेत्र के मुंगड़ा रोड पर इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे गैस गोदाम के पास रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई और एक मिनट के भीतर 3 सिलेंडर फट गए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी गूंज इलाके के अलग-अलग कोनों तक सुनाई दी।

वहीं, गोदाम में खड़ी सिलेंडरों से भरी वैन भी आग की चपेट में आते-आते बची। यदि वह वैन भी आग की चपेट में आ जाती तो और ज्यादा नुक्सान हो सकता था। हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए जिस गोदाम के कबाड़ में आग लगी उसी के सामने एचपी एजेंसी का भी गैस गोदाम है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू पाया नहीं जाता तो पूरा इलाके में धमाके हो सकते थे। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आग की चपेट में आने से भुट्टे खान (31), रसूल खान (25), बाबू खान (30) निवासी जैसलमेर झुलस गए। जिन्हें मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here