Home National अनियंत्रित Scorpio पेड़ से टकराई, 2 मासूम बच्चियों समेत 4 की मौत

अनियंत्रित Scorpio पेड़ से टकराई, 2 मासूम बच्चियों समेत 4 की मौत

0
अनियंत्रित Scorpio पेड़ से टकराई, 2 मासूम बच्चियों समेत 4 की मौत

बिजनौरः तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के चलते एक भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार मेें सवार 8 माह की बच्ची समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक, शुक्रवार रात 10:30 बजे गांव चक नसीरपुर निवासी सुल्तान (35) पुत्र असरफअपनी पत्नी गुलअफ्शा, पुत्री अनादिया (आठ दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो और भांजी अदिबा(14) कानपुर से ग्वालियर शादी में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो में नजीबाबाद से नहटौर की तरफ आ रहे थे।

कार ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों बेटियों अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई जबकि सुल्तान, उसका पुत्र साद और भांजी आदिबा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here