Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: उप चुनाव के नतीजों के बाद क्या राजा वडिंग की प्रधानगी पर गिरेंगी गाज ?

Jalandhar News: उप चुनाव के नतीजों के बाद क्या राजा वडिंग की प्रधानगी पर गिरेंगी गाज ?

0
Jalandhar News: उप चुनाव के नतीजों के बाद क्या राजा वडिंग की प्रधानगी पर गिरेंगी गाज ?

जालंधर, ENS: पंजाब में चार सीटों पर हुए उप चुनाव के आज नतीजे सामने आ गए है। ऐसे में जारी नतीजो में आप पार्टी 4 सीटों में से 3 सीटों पर कब्जा करती हुई दिखाई दे रही है, वहीं बरनाला सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की प्रधानगी खतरे में दिखाई दे रही है।

सू्त्रों का कहना हैकि जल्द कांग्रेस प्रधान पद को लेकर हाई कमान फैसला ले सकती है। दरअसल, आज कांग्रेस प्रधान अपने हलके की सीट भी नहीं बचा पाए है। गिद्दड़बाहा सीट से आप उम्मीदवार हरदीप सिंह ढिंपी ढिल्लों भारी लीड से आगे चल रहे है। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा के बाद अब कांग्रेस प्रधान को लेकर भी सियासत गरमा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here