Home National SUV और ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 8 घायल

SUV और ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 8 घायल

0
SUV और ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 8 घायल

नई दिल्ली : एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। यह हादसा सुल्तानपुर गांव में गत शाम को हुआ, जहां एक एसयूवी सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकर हो गई।इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग बुरी तरह जख्मी हैं। मृतकों की पहचान धुन्नीलाल (40), निर्मला (40) और रमेश (48) के रूप में हुई है, जो सभी रायबरेली जिले के निवासी थे।

हादसे के समय सभी मृतक और घायल एसयूवी में सवार थे।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां शुरुआती उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार एसयूवी अचानक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जाकर टकरा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देर से देख पाना हो सकता है। दुर्घटना की जांच अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here