Home National 2 बच्चों की मां प्रेमी संग घर से गहने व नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

2 बच्चों की मां प्रेमी संग घर से गहने व नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

0
2 बच्चों की मां प्रेमी संग घर से गहने व नकदी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थानः एक 45 साल की महिला द्वारा अपने दो बच्चों को घर पर छोड़कर और नकदी व गहने लेकर कहीं चले जाने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी देते हुए, महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 22 नवंबर शाम 5 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से भाग गई। वह अपने साथ खुद का मोबाइल फोन डेढ़ लाख रुपए और घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात, मंगलसूत्र, सोने की कान की बाली सहित अन्य जेवरात लेकर चली गई। महिला अपने दोनों बच्चों को भी घर पर छोड़ गई है।

पीड़ित ने पुलिस से उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here