Home Punjab>Firozpur Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जमीन को लेकर अकसर ही विवाद होते रहते हैं। ये विवाद कई बार खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लेते हैं। ताजा मामला ममदोट कस्बे के गांव मस्ता गट्टी में सामने आया है जहां, दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई है। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी देते हुए, घायल जसपाल सिंह ने बताया कि गांव में उनकी एक जमीन है जिस पर केस चल रहा था और कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन इसके बावजूद दूसरा पक्ष लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसी को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है।

इस बार दूसरे पक्ष के लोगों ने सरेआम मारपीट की है और उन पर गोलियां चलाई गई। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे आरोपियों के हौंसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने सीधे फायरिंग शुरू कर दी।

घायलों को सिविल अस्पताल ममदोट में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ठीक है।पीड़ितों ने कहा कि पुलिस पहले ही कार्रवाई कर देती तो शायद आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। अब भी पुलिस को आरोपियों से सख्ती से निपटने की जरूरत है ताकि गांवों में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here