Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सरेआम बदमाशों की गुंडागर्दी, तेजधार हथियार और पत्थर मारकर तोड़े वाहन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: सरेआम बदमाशों की गुंडागर्दी, तेजधार हथियार और पत्थर मारकर तोड़े वाहन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: सरेआम बदमाशों की गुंडागर्दी, तेजधार हथियार और पत्थर मारकर तोड़े वाहन, FIR दर्ज, देखें वीडियो

गारमेंट्स की दुकान से 78 हजार नगदी और फोन लेकर हुए फरार, बदमाशों ने कानून की उड़ाई धज्जियां

लुधियानाः टिब्बा रोड पर करीब 10 से 15 लोगों ने जमकर गुंडागर्दी की। सरेआम एक दुकान पर घुस कर युवकों ने लूटपाट की। उस दुकान के शीशे तोड़ दिए। मोहल्ले में ईंट-पत्थर जमकर बरसाए है। कानून व्यवस्था की खिली उड़ाते हुए बदमाशों ने सड़क पर खड़े लोगों के वाहन और एक कार पर तेजधार हथियारों से हमला किया। बदमाशों की दहशतगर्दी से इलाके के लोग भी सहम हुए है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज भी कैद हो गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए दुकानदार लवदीप ने बताया कि मेरी रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दुकान घर के बाहर ही खोली हुई है। एक दिन पहले मोहल्ले में दो पक्षों की झड़प हुई थी। उस लड़ाई को उन्होंने शांत करवाया था। लवदीप ने कहा कि अगले ही दिन बदमाश उसकी दुकान पर धावा बोलने आ गए। हमलावरों ने दुकान में घुस तेजधार हथियारों से मेरी भी मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ करके दुकान के बाहर खड़ी कार PB-10-AM-0875 सहित कई वाहनों की तोड़फोड़ की। बदमाशों ने गल्ले में पड़ी 78 हजार 800 रुपए की नकदी भी लूट ली। लवदीप ने कहा कि हमलावरों ने मेरे मौसा का मोबाइल फोन भी छीन लिया। फिलहाल थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी जसपाल राणा, मनोज कुमार, नमन बांसल, अमन नागपाल,करनप्रीत,दीपक कुमार सहित 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here