Home Punjab>Amritsar Punjab News : ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, देखें वीडियो

Punjab News : ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, देखें वीडियो

0
Punjab News : ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसर। जिले के इंदिरा कॉलोनी इलाके में ईसाई धर्म की प्रचार करने वाले महिला द्वारा पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। थाना कोट खालसा इलाके की इंदिरा कॉलोनी में ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर पड़ोसियों ने महिला से व उसके बेटे से मारपीट की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका नाम कुलदीप कौर है और सुबह जब पादरी जितिंदर घर पर प्रार्थना कर रहे थे तो कुछ युवक आए और हमारे साथ मारपीट करने लगे और तेजधार हथियारों से मुझ पर और मेरे बेटे पर भी हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

महिला ने बताया कि ये हमला उनके पड़ोसियों ने किया है। उनके पड़ोसी अक्सर उन्हें चर्च में पौधारोपण करने से रोकते थे, जिससे सारा विवाद खड़ा हो गया। वहीं अब कुलदीप कौर ने मीडिया के सामने रो-रोकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

उधर, जब चौकी कोट खालसा के पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला कोर्ट खालसा के अधीन इंदिरा कॉलोनी इलाके का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें ईसाई धर्म के प्रचार को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है, सिर्फ सीवरेज के पानी को लेकर उनका पुराना विवाद चल रहा है, फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद मामले संबंधी उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here