Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: E Challan: जालंधर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की DGP ने की शुरूआत, अब होगा ई-चालान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

E Challan: जालंधर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की DGP ने की शुरूआत, अब होगा ई-चालान

Mahabir
Last updated: September 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। E Challan Start in Jalandhar News Update – पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोमवार को जालंधर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण का शुभारंभ किया, जो शहर के ट्रैफिक रेग्युलेशन और निगरानी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीजीपी ने कहा कि एसएएस नगर के बाद जालंधर इस अत्याधुनिक प्रणाली को लागू करने वाला पंजाब का दूसरा शहर बन गया है।

Contents
  • हाईटेक कैमरे लगे
  • पाक के नापाक कोशिशों को नाकाम किया
  • नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
  • क्या है ई-चालान
  • ई-चालान से कैसे बचा जा सकता है?

जालंधर (Jalandhar) में 42 करोड़ रुपये की लागत से विकसित सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का पहला चरण पुलिस लाइन में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ा गया है। इसमें 13 महत्वपूर्ण जंक्शनों पर स्थापित 142 हाई-रेजोल्यूशन कैमरों को एकीकृत किया गया है।

CCTV Control Room in Jalandhar News
CCTV Control Room in Jalandhar News

हाईटेक कैमरे लगे

इस सिस्टम में 102 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे, 40 रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आर.एल.वी.डी.) कैमरे, 83 बुलेट कैमरे, चार पी.टी.जेड कैमरे, 30 विजुअल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन और दो स्पीड वायलेशन डिटेक्शन साइटों पर 16 कैमरे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शहरी व्यापी निगरानी योजना के तहत 1003 कैमरों के साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बॉक्स प्रणाली स्थापित करने की योजना है। इसकी प्रमुख विशेषता ई-चालान प्रणाली है, जो एन.आई.सी. के ‘वाहन’ और ‘सारथी’ डेटाबेस के साथ एकीकृत है और लाल बत्ती उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में ड्राइविंग पर स्वचालित चालान जारी करने में सक्षम है।

पाक के नापाक कोशिशों को नाकाम किया

पंजाब सरकार की कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि सितंबर 2024 से अब तक पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित तत्वों द्वारा राज्य में शांति भंग करने की 26 से अधिक कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 57 अतिरिक्त कंपनियां प्राप्त हुई हैं।

CCTV Control Room in Jalandhar News
CCTV Control Room in Jalandhar News

पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के परिणामों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने लगभग 20,000 एफ.आई.आर. दर्ज की हैं, 31,000 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और रिकॉर्ड 87 प्रतिशत सजा दर हासिल की है, जो देश में सबसे अधिक है।

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस शांति और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ राज्य से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि भी मौजूद थे।

E Chalan
E Chalan

क्या है ई-चालान

ई-चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को यातायात अधिकारियों द्वारा जारी किया जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल चालान है। यह एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार करना और यातायात प्रवर्तन प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। ई-चालान में वाहन का पंजीकरण नंबर, उल्लंघन का प्रकार और जुर्माना राशि शामिल होती है, और इसे एसएमएस या ईमेल के माध्यम से वाहन के मालिक को सूचित किया जाता है।

ई-चालान से कैसे बचा जा सकता है?

ई-चालान से बचने का सबसे अच्छा तरीका यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करना है, जिसमें सीटबेल्ट/हेलमेट पहनना, गति सीमा का ध्यान रखना, ट्रैफिक लाइट और संकेतों का पालन करना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करना, नशे की हालत में गाड़ी न चलाना और सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना शामिल है। धोखाधड़ी वाले ई-चालान से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: जालंधर में JE के खिलाफ FIR दर्ज, विजीलैंस ने 4000 रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
Next Article Kosmo Hyundai: जालंधर में Kosmo Hyundai शोरूम के मैनेजर ने ट्रैवल एजैंट के साथ कर दिया बड़ा कांड, जमकर हंगामा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.