Home Chandigarh घर में महिला को बंधक बनाकर 70 लाख के गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार

घर में महिला को बंधक बनाकर 70 लाख के गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार

0
घर में महिला को बंधक बनाकर 70 लाख के गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार

चंडीगढ़ः सेक्टर 27 में लूट की घटना सामने आई है, जहां लुटेरे बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर से 37 हजार की नगदी, 2 मोबाइल फोन, 70-80 लाख की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। बंधक बनाई गई बुजुर्ग महिला की पहचान 82 वर्षीय रक्षा शर्मा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 3:55 बजे 4 लुटेरे दीवार फांदकर घर में घुस आए। इस दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग रक्षा शर्मा को बंधक बना लिया और घर से 70,80 लाख के आभूषण, नगदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है जबकि उसका बेटा अमेरिका में रहता है और वह घर के नीचे टायर की दुकान चलाती है।

दरअसल, इस दुकान को उनका नौकर चला रहा है, लेकिन पिछले एक महीने से दुकान बंद थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here