Home Punjab Punjab में 3 दिनों तक घने कोहरे का Alert जारी

Punjab में 3 दिनों तक घने कोहरे का Alert जारी

0
Punjab में 3 दिनों तक घने कोहरे का Alert  जारी

चंडीगढ़ : अगले तीन दिन तक लोगों को सुबह-शाम घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।पराली जलाने के मामले भले ही अब कम हो रहे हैं, लेकिन AQI का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

अगर सुबह 5 बजे चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता की बात करें तो मोहाली से सटे सेक्टर-53 में AQI 210 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार होने लगा है। लेकिन हालात अभी भी पंजाब से खराब हैं।

उधर 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और चंडीगढ़ के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है। पंजाब का तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here