Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Police और बदमाशों में चली गोलियां

Jalandhar News: Police और बदमाशों में चली गोलियां

0
Jalandhar News: Police और बदमाशों में चली गोलियां

जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सुबह पुलिस और लारेंस गैंग के बदमाशों में गोलियां चली है। नगंल करारखां के पास पुलिस और बदमाशों में गोलियां चली है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाई में टीम ने कुख्यात ‘बिश्नोई गैंग’ के दो साथियों को नाटकीय ढंग से पीछा करने और गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदिग्धों से तीन हथियार और कई कारतूस बरामद किए। मिली जानकारी के अनुसार पीछा करने के दौरान संदिग्धों द्वारा उन पर गोली चलाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह की गतिविधियों और कनेक्शनों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here