Home National 15 लाख के इनामी बदमाश का मर्डर, नक्सलियों ने आपसी विवाद को लेकर की हत्या

15 लाख के इनामी बदमाश का मर्डर, नक्सलियों ने आपसी विवाद को लेकर की हत्या

0
15 लाख के इनामी बदमाश का मर्डर, नक्सलियों ने आपसी विवाद को लेकर की हत्या

लातेहारः भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खरवार की हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरु पंचायत के नावाडीह गांव के भीमपांव जंगल से उसका शव बरामद किया गया। छोटू खरवार की हत्या गोली मारकर की गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के आपसी विवाद और लेवी के बंटवारे को लेकर यह हत्या की गई है। पुलिस के सूत्रों मुताबिक, भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी मनीष यादव द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है। छोटू का शव जिस जगह पर बरामद हुआ, वहां लेवी के बंटवारा को लेकर माओवादी जुटे थे। इसी दौरान झगड़ा हो गई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छोटू खरवार उर्फ ​​छोटू जी उर्फ ​​सुजीत जी सिकिद, हेरहंज (लातेहार) का रहने वाला था। छोटू खरवार 2016 से एक्टिव था। उसके खिलाफ लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला समेत कई अन्य जिलों के थानों में नक्सली संगठन की तरफ से की गई हत्या, आगजनी, गोलीबारी, विस्फोट समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।

लातेहार जिले में छोटू खरवार एक मात्र ऐसा बड़ा नक्सली था, जो पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था। छोटू को गिरफ्तार के लिए राज्य से लेकर जिले के पुलिस अधिकारी कई बार सर्च ऑपरेशन चला चुके थे। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड में नक्सली हमले में 4 जवान शहीद हुए थे। इस घटना में भी छोटू खरवार शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here