Home Punjab>Ludhiana Punjab News: अस्पताल में किसान नेता डल्लेवाल ने चेकअप कराने से किया इनकार, बढ़ा शुगर लेवल, देखें वीडियो

Punjab News: अस्पताल में किसान नेता डल्लेवाल ने चेकअप कराने से किया इनकार, बढ़ा शुगर लेवल, देखें वीडियो

0
Punjab News: अस्पताल में किसान नेता डल्लेवाल ने चेकअप कराने से किया इनकार, बढ़ा शुगर लेवल, देखें वीडियो

लुधियानाः हरियाणा-पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा मरणव्रत के ऐलान के बाद बीते दिन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पहुंचने से पहले पुलिस द्वारा उन्हें डिटेन किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मनदीप सिद्धू का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस की टीम उनका मेडिकल चैकअप करवाने के लिए डीएमसी अस्पताल उन्हें लेकर आई है।

वहीं डल्लेवाल के बॉर्डर पर ना पहुंचने के बाद भारी मात्रा में किसान बॉर्डर की ओर कूच करने लग गए थे। हालांकि बीते दिन को किसान नेता सुखजीत सिंह हरदो झंडे ने मरणव्रत शुरू कर दिया। अस्पताल में डल्लेवाल कुछ नहीं खा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पानी और कैंसर की दवा ली है। बुधवार सुबह उनका ब्लड शुगर का लेवल बढ़ गया। डॉक्टरों की टीम जांच करने के लिए आई तो उन्होंने मना कर दिया।

उधर, मंगलवार रात को फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। वहीं शंभू बॉर्डर पर 4 फुट रास्ता खोलने की तैयारी है, क्योंकि किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों ने मंगलवार को एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कुछ लोग सीमेंट की बैरिकेडिंग पर हथौड़ा मार रहे हैं। हालांकि, अभी काम रुका हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here