Home National आतिशबाजी की चिंगारी से कार जलकर हुई राख, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

आतिशबाजी की चिंगारी से कार जलकर हुई राख, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

0
आतिशबाजी की चिंगारी से कार जलकर हुई राख, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

सहारनपुरः उतर प्रदेश के सहारनपुर में शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, युवक गाड़ी की सनरूफ से आतिशबाजी कर रहा था, तभी एक चिंगारी गाड़ी के ऊपर जा गिरी और गाड़ी में आग लग गई। घटना में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि आतिशबाजी कर रहे युवक की जान बाल बाल बच गई।

राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आतिशबाजी के दौरान का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड किया जा रहा था। इसलिए जब ये हादसा हुआ, तो हादसे का वीडियो भी रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गंदेवड की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब बारात जा रही थी इसी दौरान एक युवक गाड़ी का सनरूफ खोलकर उसमें खड़ा होकर आतिशबाजी का रहा था।

वहीं पैदल चल रहे बाराती गानों की धुन में थिरकते हुए आतिशबाजी के मजे ले रहे थे। अचानक से आतिशबाजी युवक के ऊपर गिरते हुए गाड़ी के अंदर गिर गई, जिसकी वजह से गाड़ी में भी आग लग गई। ये नजारा देखकर पूरी बरात में अफरा तफरी मच गई। पास खड़े एक शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी जैकेट को अपने मुंह पर लपेटा और गाड़ी में फंसे युवक को बाहर निकाला।

इसके बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन गाड़ी काफी जल चुकी थी। गनीमत ये रही कि आतिशबाजी छुड़ा रहे युवक और गाड़ी के अंदर बैठे युवक की जान इस घटना में बच गई। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो अपने दांतों तले उंगली दबा रहा है। साथ ही आतिशबाजी करने वाले युवक को ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग कह रहे है कि आखिर क्या जरूरत थी हीरो बनने की, जान भी जा सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here