Home Punjab>Kapurthala Punjab News: Momos बनाते समय गर्म पानी गिरने से झुलसी 6 वर्षीय बच्ची

Punjab News: Momos बनाते समय गर्म पानी गिरने से झुलसी 6 वर्षीय बच्ची

0
Punjab News: Momos बनाते समय गर्म पानी गिरने से झुलसी 6 वर्षीय बच्ची

कपूरथलाः मोमोस बनाते समय गर्म पानी गिरने से बच्ची के झुलसने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मकुंड कॉलोनी में घर में व्यक्ति द्वारा मोमोस को बायलर में डालकर बनाए जा रहे थे। इस दौरान व्यक्ति की बच्ची खेलते समय बायलर से टकरा गई और बायलर का गर्म पानी 6 वर्षीय बच्ची के ऊपर गिर गया। हादसे में बच्ची झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए शकील ने बताया कि वह फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। इस दौरान वह घर में बायलर में मोमोस बना रहे थे। तभी उसकी बेटी हलीमा खेल रही थी और वह खेलते समय बायलर से टकरा गई। इस दौरान बायलर में पड़ा गर्म पानी हलीमा के ऊपर गिर गया और वह झुलस गई। वहीं सिविल अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची 30 से 35 प्रतिशत झुलस गई है। डॉक्टरों द्वारा बच्ची का उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here