Home Mohali Punjab News: पुराने वार्डबंदी से होंगे नगर निगम और नगर परिषद चुनाव, इलेक्शन कमिशन को सरकार ने लिखा पत्र

Punjab News: पुराने वार्डबंदी से होंगे नगर निगम और नगर परिषद चुनाव, इलेक्शन कमिशन को सरकार ने लिखा पत्र

0
Punjab News: पुराने वार्डबंदी से होंगे नगर निगम और नगर परिषद चुनाव, इलेक्शन कमिशन को सरकार ने लिखा पत्र

मोहालीः पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराने वार्ड बंदी से ही चुनाव होंगे। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसके लिए पंजाब सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। अब चुनाव आयोग को यह तय करना है कि चुनाव कब करवाने हैं। यह जानकारी पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह चुनाव पार्टी चिन्हों पर होंगे।

उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग से कहा है कि वे दिसंबर के अंत तक चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में होंगे। वहीं, पुराने वार्ड विभाजन के अनुसार ही चुनाव होंगे। क्योंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया था। उसमें इस संबंध में आदेश दिए गए हैं। यह चुनाव प्रक्रिया सरकार दिसंबर में होने वाले फतेहगढ़ साहिब के शहीदी जोड़ मेले से पहले करवाने की तैयारी में है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार लगातार चुनाव करवाने की तैयारी में जुट गई थी। साथ ही निगमों व नगर काउंसिलों के डेवलपमेंट कार्य करवाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को सीधा जोड़ा जा सकें। इसके अलावा शहरी एरिया के लोगों को साधने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टेट प्रधान को बदल दिया है। अब हिंदू चेहरा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को प्रधान बनाया है। जबकि वर्किंग प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी बटाला के विधायक शेरी कलसी को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here