Home Punjab>Bathinda Punjab News : अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 1 गिरफ्तार, देखे वीडियो

Punjab News : अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 1 गिरफ्तार, देखे वीडियो

0
Punjab News : अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 1 गिरफ्तार, देखे वीडियो

बठिंडा: CIA 1 की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार वासी गांव चंडवाला बिश्नोइया नजदीक डब्बवाली जिला हरियाणा के रूप मे हुई है। पुलिस को आरोपी की प्राथमिक जांच मे पता चला कि वह कोई काम नहीं करता था इसलिए उसने तस्करी का रास्ता चुना।

इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि सीआईए के नवदीप सिंह की टीम ने उक्त आरोपी को किसान चौक से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल, 2 मैगज़ीने और 5 जिंदा कारतूस बरमाद किए है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह असला मध्य प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here