Home Punjab>Ludhiana Punjab News : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

Punjab News : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0
Punjab News : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

लुधियाना :  सुंदर नगर इलाके में एक होजरी फैक्ट्री में चोर गिरोह के करीब 6 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोर शटर तोड़कर फैक्ट्री में दाखिल हुए। चोरी की यह वारदात फैक्ट्री में  लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस वारदात के बाद फैक्ट्री में प्राइवेट तौर पर नौकरी करने वाला सिक्योरिटी गार्ड शक के दायरे में आ गया है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री मालिक जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी फैक्ट्री सुंदर नगर थाने से कुछ दूरी पर है।

चोर शटर तोड़कर फैक्ट्री में दाखिल हुए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।करीब 5-6 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर फैक्ट्री से नकदी, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। जगजीत सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक निजी सुरक्षा गार्ड भी रखा है, जो रात में फैक्ट्री की रखवाली करता है।

घटना के समय वह सो रहा था या फिर क्या कारण था कि उसे चोरों की भनक नहीं लगी, यह जांच का विषय है। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here