Home Himachal बंगाणा के मकरैड के स्व महिंद्र सिंह को पीएम जीवन बीमा के मिले दो लाख

बंगाणा के मकरैड के स्व महिंद्र सिंह को पीएम जीवन बीमा के मिले दो लाख

0
बंगाणा के  मकरैड के स्व महिंद्र सिंह को पीएम जीवन बीमा के मिले दो लाख
शाखा बीहडू के प्रबंधक ने प्रधान गुरनाम की अध्यक्षता में पत्नि रजनी को सौंपा दो लाख का चैक
 
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के स्व महिंद्र सिंह पुत्र वतन सिंह गांव मकरैड,तहसील बंगाणा की धर्मपत्नी रंजना देवी को ग्रामीण बैंक बीहडू के प्रबंधक पंकज कुमार एवं स्टाफ ने स्थानीय प्रधान गुरनाम सिंह की उपस्थिति में प्रधान मंत्री बीमा योजना के तहत दो लाख का चैक प्रदान किया। स्थानीय प्रधान गुरनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन माह पूर्व महिंद्र सिंह आयु 37 वर्ष पुत्र वतन सिंह गांव मकरैड,तहसील बंगाणा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लेकिन महिंद्र सिंह ने प्रधान मंत्री जीवन बीमा योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व बीमा करवाया था। ओर हर बार जीवन बीमा के तहत 426 रूपये जमा करवाता था। मृतक महिंद्र सिंह मेहनत मजदूरी करके जीवन निर्वाह कर रहा था। परिवार में महिंद्र सिंह की पत्नी के अलावा ओर कोई  नहीं है। 35 वर्षीय महिंद्र सिंह में मृत्यु होने के बाद उनकी पत्नी रजनी देवी का कोई सहारा नहीं था। गुरनाम सिंह ने कहा कि महिंद्र सिंह ने तीन वर्षों में प्रधान मंत्री जीवन बीमा योजना के तहत मात्र 1278 रुपए जमा करवाए थे। जो अब महिंद्र सिंह की अकस्मात मृत्यु होने के बाद उनकी धर्म पत्नि को दो लाख की धनराशि मिलने पर वरदान साबित होगी। प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रधान मंत्री जीवन बीमा करवाना चाहिए। ताकि उनकी अकस्मात मृत्यु होने पर उनके परिवारों को राहत ओर आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि मात्र 90 दिनों में प्रधान मंत्री जीवन बीमा योजना के तहत स्व महिंद्र सिंह की पत्नी रजनी देवी को जीवन बीमा की दो लाख की आर्थिक सहायता के राम धनराशि मिल गई है। उसके लिए ग्रामीण बैंक शाखा बीहडू एवं केंद्र सरकार का पंचायत की तरफ से आभार ओर धन्यवाद प्रकट करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here