Home Punjab>Bathinda Punjab News : बिजली मैकेनिक को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : बिजली मैकेनिक को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : बिजली मैकेनिक को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

बठिंडा। शहर के मैहना चौक में बिजली मैकेनिक की सरेबाजार गोलियां मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सरताज सिंह के रूप में हुई है। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले महिला के भाई को गिरफ्तार किया गया था। अब उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल घटना में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद नहीं हो पाई है।

लिविंग रिलेशन में रह रहा था बिजली मैकेनिक
मारा गया युवक निर्मल सिंह उर्फ बबू मध्यप्रदेश से 6 महीने पहले एक महिला को भगाकर लाया था, जिसके साथ वह बठिंडा में लिविंग रिलेशन में रह रहा था इसी बात की महिला के परजिन रंजिश रखते थे जो उसके हत्या का कारण बना। निर्मल सिंह को गोलियां मरने वाला महिला का 19 साल का बेटा निकला जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अपने मामा के साथ अपनी मां व उसके आशिक का लगातार पीछा करते हुए यहां पर पहुंचा।

महिला के बयान के अनुसार वह पहले दिन से हत्या के पीछे अपने भाई व बेटे पर शक जता रही थी व पुलिस ने यही से पूरी गुत्थी को सुलझाने का काम किया। महिला ने पुलिस को बताया था कि हत्या के दिन ही मृतक निर्मल सिंह ने उसे फोन पर बताया था कि मैहना चौक में उसने उसके रिश्तेदारों को देखा है। फिलहाल पुलिस ने महिला के भाई अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद फरार चल रहे सरताज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here