Home Punjab>Gurdaspur Punjab News : रेलवे स्टेशन के पास मिले 10 रॉकेट लॉन्चर बम, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News : रेलवे स्टेशन के पास मिले 10 रॉकेट लॉन्चर बम, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News : रेलवे स्टेशन के पास मिले 10 रॉकेट लॉन्चर बम, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गुरदासपुर। रेलवे स्टेशन पर खुदाई के दौरान 10 रॉकेट लॉन्चर बम मिले हैं। बम मिलने से स्टेशन और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना सिटी गुरदासपुर के डीएसपी मोहन सिंह और जीआरपी डीएसपी बिक्रमजीत मौके पर पहुंचे और अमृतसर से बम निरोधक टीम को भी बुलाया गया। कुछ देर बाद रॉकेट लॉन्चर के बम को बाऊ रेलवे पुलिस ने बम स्क्वायड टीम की मदद से डिस्पोज कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि बम स्थिति सही नहीं थी और मिट्टी से ढंके हुए थे। जिससे पता चलता है कि ये काफी पुराने हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी की मदद से फांठी कॉलोनी में पड़ी रेलवे की जमीन पर खुदाई की जा रही थी, तभी जमीन में दबे ये बम मिले। इस स्थान पर काफी समय पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप बनाये गये थे। समझा जा रहा है कि ये रॉकेट लॉन्चर बम उन बीएसएफ यूनिट्स के प्रतीत हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here