सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 2 गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी थी। अचानक से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी में इन गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसका ड्राइवर इतनी तेज गति से गाड़ी चला रहा था कि वह उस पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से जा टकराया। टक्कर के बाद आसपास के लोग दौड़े और गाड़ियों में सवार लोगों की मदद करने लगे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान अभी नही हो पाई थी। इस मामले में हरचंदपुर थाना इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी ब्रेजा गाड़ी को टक्कर मारी। ब्रेजा के सामने खड़ी वेगनार कार भी इस दुर्घटना में टकरा गई। इन गाड़ियों में बैठे चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई जारी है।सड़क किनारे खड़ी Brezza और Wagon R को तेज रफ्तार Scorpio चालक ने मारी टक्कर, 4 घायल#Brezza #WagonR #hit #speeding #Scorpio #driver #injured #AishwaryaRaiBachchan #encounterindia #encounternews #DelhiBlast #VidaaMuarchiTeaser pic.twitter.com/zLmbHMHdvl
— Encounter India (@Encounter_India) November 29, 2024