Home Punjab>Amritsar Punjab News: सिद्धू दपंति से हुई 2 करोड़ की धोखाधड़ी, पूर्व PA सहित NRI आया शक के घेरे में

Punjab News: सिद्धू दपंति से हुई 2 करोड़ की धोखाधड़ी, पूर्व PA सहित NRI आया शक के घेरे में

0
Punjab News: सिद्धू दपंति से हुई 2 करोड़ की धोखाधड़ी, पूर्व PA सहित NRI आया शक के घेरे में

अमृतसर: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले NRI पर 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला रंजीत एवेन्यू स्थित SCO (शॉप-कम-ऑफिस) नंबर 10 की रजिस्ट्रेशन से संबंधित है। इसकी जांच इकोनॉमिक ऑफेंस (EO) विंग कर रही है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में रहने वाले NRI अंगद पाल सिंह ने अपने मामा मंगल सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया गया। इसके अलावा, उनके पूर्व निजी सहायक गौरव और उनके सहयोगी जगजीत सिंह ने भी इस धोखाधड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंगद पाल सिंह ने रंजीत एवेन्यू स्थित SCO नंबर 10 बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ। डॉ. सिद्धू की ओर से उनके प्रतिनिधि सुशील रावत और अंगद पाल सिंह की ओर से विशाल कौर ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। डॉ. सिद्धू ने इस संपत्ति की बुकिंग के लिए अंगद पाल सिंह के खाते में 1.2 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने कई बार भुगतान के लिए चेक भी दिए, जिन्हें उनके निजी सहायक गौरव ने कैश कराया और राशि अंगद के एजेंट को सौंपी।

अंगद पाल सिंह ने बार-बार आश्वासन दिया कि जल्द ही संपत्ति उनके नाम पर रजिस्टर कर दी जाएगी। जब डॉ. सिद्धू ने दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए दबाव डाला, तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने अस्थायी रूप से फरवरी 2023 में सिद्धू की बेटी राबिया के नाम पर संपत्ति का पावर ऑफ अटॉर्नी दिया। डॉ. सिद्धू का आरोप है कि उन्होंने जो चेक दिए, उनकी राशि को कैश कर आरोपियों ने आपस में बांट लिया। इस धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर मामला अब EO विंग को सौंप दिया गया है। यह मामला फिलहाल पुलिस जांच के दायरे में है, और आने वाले दिनों में इसमें नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here