Home Chandigarh डॉक्टरों के Online Transfer को लेकर कमेटी तैयार, जल्द सरकार को सौंपेंगे रिपोर्ट

डॉक्टरों के Online Transfer को लेकर कमेटी तैयार, जल्द सरकार को सौंपेंगे रिपोर्ट

0
डॉक्टरों के Online Transfer को लेकर कमेटी तैयार, जल्द सरकार को सौंपेंगे रिपोर्ट

चंडीगढ़: डाक्टरों के आनलाइन तबादले को लेकर राज्य सरकार जल्द पॉलिसी बनाने जा रही है। जिसके लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है जो एक माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। यह कमेटी इस बात का भी पता लगाएगी कि किसी राज्य में डॉक्टरों के आनलाइन तबादलों की व्यवस्था है या नहीं।

हरियाणा सरकार ने देश में सबसे पहले शिक्षकों के ऑनलाइन तबादलों की पॉलिसी तैयार की थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में यह पॉलिसी बनी थी। अब हरियाणा के स्वास्थ्य सचिव सुधीर राजपाल ने डॉक्टरों के ऑनलाइन तबादलों की पॉलिसी तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। इसके अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव आदित्य दहिया होंगे। कमेटी में स्वास्थ्य महानिदेशक डा. मनीष बंसल और स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनात एसएमओ डा. निशिकांत सदस्य होंगे।

हरियाणा के सरकारी डॉक्टर लंबे समय से चाहते थे कि उनके तबादले ऑनलाइन होने चाहिए, ताकि इन तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप न रहे। प्रदेश सरकार ने साल 2016 में भी ऑनलाइन तबादला नीति बजाने की पहल की थी, लेकिन तब यह कामयाब नहीं हो सकी थी। उस समय अनिल विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। उस समय ट्रायल के तौर पर स्वास्थ्य विभाग में 482 डॉक्टरों के ऑनलाइन तबादले किये गए थे, लेकिन बाद में तबादलों पर रोक लगा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here