Home Punjab>Moga Punjab News: नशे की सप्लाई करती महिला सहित आरोपी गिरफ्तार, 2.600 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: नशे की सप्लाई करती महिला सहित आरोपी गिरफ्तार, 2.600 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशे की सप्लाई करती महिला सहित आरोपी गिरफ्तार, 2.600 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

मोगाः नशे के खिलाफ लागातर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में पुलिस ने एक किलो हेरोइन सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद फिरोजपुर के रहने वाले आरोपी चमकौर सिंह को कोर्ट में पेश रिमांड हासिल कर पूछताछ में अन्य आरोपियों को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में नशा सप्लाई करती महिला को भी पुलिस ने काबू किया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23600 किलो अफीम और 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

डीएसपी डी लवदीप सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को चमकौर सिंह को उनकी टीम ने एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बताया कि वह नशा लुधियाना के थाना जमालपुर के रहने वाले हरजीत सिंह से खरीद कर लाता था। जिसके बाद हरजीत सिंह को काबू किया गया। गिरफ्तारी के बाद हरजीत ने कहा कि वह फिरोजपुर के गांव खन्ना की रहने वाली कुलदीप कौर नशा खरीद कर लाता था। डीएसपी डी ने कहा कि उनकी टीम ने चमकौर सिंह के बताने दोनों के घरों में रेड की।

इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.600 किलो अफीम और 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हरजीत सिंह से 1 लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद हुई है। वहीं कुलदीप कौर की जांच के दौरान सामने आया है कि महिला पर पहले से 2 मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here