Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आय के बन रहे नए स्रोत, कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचे; जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आय के बन रहे नए स्रोत, कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचे; जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: February 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 11 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 11 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है बुधवार (Wednesday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ जातकों के लिए काफी अच्छा गुजरने वाला है।

Contents
  • मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

वहीं कुछ जातक काम के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आप जिस काम के लिए काफी दिनों से परेशान हैं, आपका वह कार्य सफल हो सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे, साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। अगर नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो आज सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें, आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, परिवार के साथ संबंध मधुर रखने की कोशिश करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे, नया कार्य शुरू न करें। अगर शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, कोई नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें, वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन वाहन का प्रयोग या लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो अपना ध्यान रखें। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने की आप को आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पार्टनर का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। परिवार व मित्रों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ होगा। अगर नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज आपको सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आज न करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, परिवारों में मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा मतभेद दूर होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Next Article Acharya Satyendra Das: श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, एसजीपीजीआई में ली अंतिम सांस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.