Home Punjab>Amritsar Punjab News: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

Punjab News: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

0
Punjab News: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बटाला रोड संधू कॉलोनी में नौजवान ने उस समय खौफनाक कदम उठाया जब उसकी प्रेमिका ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाए है कि इस मामले को लेकर प्रवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रितिक के रूप में हुई है। वहीं मामले को लेकर परिजनों ने विजय नगर पुलिस चौंकी पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

इस बीच मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि रितिक युवक की लड़की के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था और अक्सर दोनों में शादी की बात होती रहती थी। परिजनों का आरोप है कि जब भी शादी की बात होती तो लड़की के परिजन शादी से मना कर देते थे। उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार द्वारा लड़के को बहुत परेशान किया जाता था। इसी से दुखी होकर हमारे लड़के ने ये खौफनाक कदम उठाया।

वहां मृतक लड़के के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधिकारी हरिंदर सिंह ने कहा कि लड़के के परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़की और उसके परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसके कारण उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here