Home Punjab>Bathinda Punjab News : जिला अस्पताल का सेहत मंत्री ने किया औचक निरीक्षण: मरीजों का हाल जाना, देखें वीडियो

Punjab News : जिला अस्पताल का सेहत मंत्री ने किया औचक निरीक्षण: मरीजों का हाल जाना, देखें वीडियो

0
Punjab News : जिला अस्पताल का सेहत मंत्री ने किया औचक निरीक्षण: मरीजों का हाल जाना, देखें वीडियो

बठिंडा। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने बुधवार को बठिंडा के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग वार्ड में जाकर जहां मरीजों का हालचाल जाना। अस्पताल में भी कई खामियां पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही ठीक करने के सिविल सर्जन को आदेश दिए गए। वहीं, सेहत विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके अस्पताल की समस्याओं को भी जाना। जल्द ही अस्पताल को आने वाली समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान मंत्री बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। पंजाब के सभी अस्पतालों की सूरत बदल दी जायेगी।पहले जिला स्तर पर और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जीर्णोद्धार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here