Home National बर्फबारी का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी 5 राज्यों में कोहरे की चेतावनी

बर्फबारी का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी 5 राज्यों में कोहरे की चेतावनी

0
बर्फबारी का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी 5 राज्यों में कोहरे की चेतावनी

आज शाम टकराएगा फेंगल तूफान, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Weather: मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी जारी है, देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। हिमाचल प्रदेश के 5 जिले किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा में 3 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं कश्मीर में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पहलगाम में रात का तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश में भी तापमान गिर रहा है।

वहीं बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान शनिवार शाम तक पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराएगा। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची और मयिलादुथुराई जिलों और पुडुचेरी में आज स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here