Home National Cyclone Fangal का कहर, Landslide से बच्चे सहित 7 लोग मलबे में दबे

Cyclone Fangal का कहर, Landslide से बच्चे सहित 7 लोग मलबे में दबे

0
Cyclone Fangal का कहर, Landslide से बच्चे सहित 7 लोग मलबे में दबे

नई दिल्ली : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई जिले में देर शाम लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित इमारत चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन चक्रवात फेंगल के प्रभाव से जिले में हुई भारी बारिश के कारण हुआ।  इस लैंडस्लाइड में दो परिवारों के सात लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि घर के अंदर फंसे हुए लोगों में पांच बच्चे हैं। उनका कोई पता नहीं चल पाया है। यह घटना देर शाम को हुई, जब तिरुवन्नामलई में अन्नामलईयार पहाड़ियों की तलहटी में स्थित वीओसी नगर में भूस्खलन हुआ, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। चूंकि इलाके में घरों के ऊपर एक बड़ी चट्टान है, जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों से मदद मांगी है।

 कलेक्टर के अनुसार यदि बचाव अभियान सही तरीके से नहीं चला तो चट्टान के गिरने का खतरा बना हुआ है। घटनास्थल के पास कई अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here