Home Breaking News Punjab News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गुरविंदर पाल सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह उनके ताये का बेटा था और वह रायकोट में स्थित इंश्योरेंस कंपनी काम करता था। देर रात भी वह रायकोट से स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घर वापिस आ रहे था, इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हो गई।

जिसके बाद भाई को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए रायकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल लुधियाना रैफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई। पीड़ित ने कहा कि रायकोट के मंडी अहमदगढ़ की ओर जाते समय ताजपुर शैलर के पास हादसा हुआ है। पीड़ित ने कहा कि अभी तक यह नहीं पता लगा है कि बाइक की टक्कर किस वाहन के साथ हुई है।

पीड़ित ने कहाकि जिसके बाद वह सुखदेव सिंह को पहले रायकोट में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने कहा कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें पता लग सके कि किस वाहन ने उनकी स्पलेंडर बाइक में टक्कर मारी थी ताकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here