Home National Airport पर Courier में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

Airport पर Courier में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

0
Airport पर Courier में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

लखनऊः चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान कार्गो लगेज में एक महीने का भ्रूण मिला है। वहीं भ्रूण मिलने से एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर कार्गो स्टाफ सामान की जांच कर रहा था, उसी दौरान उन्हें प्लास्टिक के डिब्बे में ये भ्रूण दिखा। जिसको देखकर स्टाफ हैरान रह गया और उसने तुरंत सीआईएसएफ और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान मशीन में एक बॉक्स में भ्रूण दिखाई दिया।

जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दरअसल, ये बॉक्स कोर‍ियर एजेंट के जरिए लाया गया था। इस मामले में पुलिस फिलहाल कोरियर एजेंट से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने ये नहीं बताया कि ये किसने भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर कोरियर एजेंट के जरिए सामान बुक करने के लिए आया था। इसके बाद स्टाफ उस सामान की जांच की तो उसमें प्लास्टिक के डिब्बे के अन्दर बच्चे का भ्रूण दिखा।

इसके बाद जब कर्मचारियों ने उस पैकेट खोलकर देखा तो उसमें लगभग एक महीने का भ्रूण था। रिपोर्ट्स में कहा गया कि पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये भ्रूण परीक्षण के लिए IVF इंदिरा नगर ने भेजा था। जो रूप सॉलिटेयर प्रेमिसेस कंपनी अपोजिट सोच लिमिटेड सेक्टर 1 बिल्डिंग नंबर ए 1 मिलेनियर बिजनेस पार्क नवी मुंबई पहुंचना था। लेकिन कोरियर कंपनी की लापरवाही से ये पैकेट लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here