Home National ठंड बढ़ने की संभावना, तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

ठंड बढ़ने की संभावना, तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

0
ठंड बढ़ने की संभावना, तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली और नोएडा में बुधवार सुबह से हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल की तुलना में दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड कम पड़ रही है। बुधवार को चल रही ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर तक दिल्ली में कड़ाके ठंड नहीं पड़ेगी।
 इसके बाद कोहरा और सर्दी में बढ़ोतरी संभव है। मौसम कार्यालय ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम शीत लहर वाले दिन होने की संभावना जताई है। चक्रवात फेंगल के असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो सकती है।
बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों के लिए अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।वहीं, झारखंड में बुधवार से सर्दी बढ़ने के आसार हैं और मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य में चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव के कारण शनिवार से कोहरा और बादल छाए हुए हैं।
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here