Home Himachal विजय डोगरा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नियुक्त

विजय डोगरा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नियुक्त

0
विजय डोगरा अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नियुक्त

ऊना सुशील पंडित: जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ विजय डोगरा को अनूसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाया गया है।उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पांच सदस्यीय आयोग में अध्यक्ष के साथ जो दो सदस्य होते हैं, उन में ऊना से कांग्रेस नेता एवं शिक्षाविद डॉ विजय डोगरा की नियुक्ति हुई है।

इससे पहले डॉ विजय डोगरा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ डॉ विजय डोगरा के घनिष्ठ संबंध हैं। वहीं डॉ विजय डोगरा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। डॉ विजय डोगरा ने मुख्यमंत्री से शिमला में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया और आयोग में बेहतर कार्य करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here