Home Punjab>Moga Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में हुए कत्ल मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में हुए कत्ल मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र में हुए कत्ल मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः जिले में आस दी किरण फाउडेंशन में नशा छुड़ाओं केंद्र में व्यक्ति के कत्ल के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दरअसल, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए थे कि 27 नंवबर की रात नशा छुड़ाओं केंद्र के फाउडेंशन के दलजीत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह उर्फ निक्कू और अंकित नागपाल उर्फ संजू वाहन पर सवार होकर उनके भांजे का शव लेकर उनके घर आ गए।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शव देखा तो करमजीत सिंह के शरीर पर प्रताड़ना के निशान दिख रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलजीत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र सेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले की डीसीपी रमनदीप सिंह ने बताया कि गांव चीमा में नशा छुड़ाओं केंद्र में 27 नवंबर को व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं देर रात इस घटना को लेकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने कहा कि जल्द ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि इस घटना को लेकर तरलोचन सिंह ने आशंका जताई था कि नशा निवारण केंद्र चलाने वाले ये 3 व्यक्तियों ने भांजे करमजीत सिंह को पीट-पीटकर उसका कत्ल कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती वह संस्कार नहीं करेंगे। वहीं पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर 3 व्यक्ति दलजीत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह उर्फ ​​नीकू और अंकित नागपाल उर्फ ​​संजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here