Home Punjab>Kapurthala Punjab News: मशहूर ड्रग तस्कर कौशल की 22 लाख की प्रॉपर्टी की सीज

Punjab News: मशहूर ड्रग तस्कर कौशल की 22 लाख की प्रॉपर्टी की सीज

0
Punjab News: मशहूर ड्रग तस्कर कौशल की 22 लाख की प्रॉपर्टी की सीज

कपूरथला: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर राज्य में लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मशहूर ड्रग तस्कर कौशल की 22 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सीज कर दी है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार ड्रग माफिया के बड़े तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से बनाई गई चल व अचल सम्पति को धारा 68-F एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त करने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में कपूरथला शहर में मशहूर ड्रग तस्कर कौशल निवासी मोहल्ला ऊंचा धोड़ा के ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में दर्ज मुकदमा नंबर 280 के तहत कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी से बनाई गई सम्पति को डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह की टीम ने फ्रिज किया है। DSP सब डिवीज़न दीपकरण ने बताया कि नशा तस्कर कौशल की कोठी की कीमत 17 लाख 76 हज़ार तथा स्विफ्ट कार जिसकी कीमत 4 लाख 65 हज़ार रुपए है, दोनों की कुल कीमत 22 लाख 41 हज़ार 600 है। आरोपी के उक्त संपत्ति को धारा 68-F NDPS एक्ट के तहत नई दिल्ली से प्रॉपर्टी सीज करवाने के आदेश के बाद आज तस्कर की कोठी पर नोटिस चस्पा करते हुए प्रॉपर्टी को फ्रीज कर दिया है साथ ही उसकी कार भी कब्जे में ले ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here