Home Breaking News 500 रुपए को लेकर शराब की दुकान में व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

500 रुपए को लेकर शराब की दुकान में व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

0
500 रुपए को लेकर शराब की दुकान में व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

रायपुर: रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान में चाकूबाजी करने का मामला सामने आया है वही बताया जा रहा है कि उक्त घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश एक व्यक्ति को घेरकर उससे पैसे लूटने का प्रयास कर रहा है जिसके बाद वह इसके ऊपर चाकू से हमला कर देता है। सूत्रों कि माने तो उक्त घटना रात 9:30 बजे की है जहा योगेश धनगर अपने दोस्त रामधन यादव के साथ शराब खरीदने के लिए देशी शराब भट्टी मोवा गया था।

इस दौरान अंदर काफी भीड़ भाड़ था तभी स्कूटी में 3-4 बदमाश आए और योगेश धनगर को जेब में रखे 500 रुपए को लूटने के लिए घेर लिया। जब रामधन और योगेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया उक्त घटना में योगेश के हाथ में चोटें आई है इसके बाद वो पंडरी पुलिस थाने में गया उसने देखा कि पुलिस थाने में पहले से ही दो व्यक्ति बैठे हुए थे, वह भी जख्मी थे। बदमाशों ने उनके पीठ में भी चाकू मार कर लूटपाट की थी दोनों ही घटनाओं में बदमाश वही थे बताया जा रहा है कि इस मामले में पंडरी पुलिस ने FIR दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here