Home National पानी गर्म कर रही महिला को लगा करंट, मौत

पानी गर्म कर रही महिला को लगा करंट, मौत

0
पानी गर्म कर रही महिला को लगा करंट, मौत

भोपालः करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतिका रॉड से पानी गर्म कर रही थी और अचानक उसको करंट लग गया।

हादसे के समय महिला के ससुर घर पर ही मौजूद थे। जब उन्हें कमरे से जलने की दुर्गन्ध आई उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला था। जिसके बाद तुरंत उन्होंने बेटे को जानकारी दी। जब घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पत्नी अंदर बेसुध पड़ी हुई थी, जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here