Home National आरोपी ने लड़की से लिया खौफनाक बदला, जानें मामला

आरोपी ने लड़की से लिया खौफनाक बदला, जानें मामला

0
आरोपी ने लड़की से लिया खौफनाक बदला, जानें मामला

उत्तर प्रदेशः यहां एक खौफनाक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बीती रात युवक पर छेड़खानी के आरोप के बाद युवक ने गुस्से में आकर कुछ लोगों के साथ लड़की पक्ष के घर में घुस परिवार के सदस्यों से मारपीट की। घटना में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 अन्य घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बछऊर गांव में कल रात एक युवक विजय मोहल्ले की लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। घरवालों ने जब देखा तो दोनों में विवाद शुरु हो गया।

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी विजय गुस्से में अपने पिता और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित लड़की के घर में घुस गया। उन लोगों ने पूरे परिवार को मारना-पीटना शुरू कर दिया। घटना में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रीना देवी, गुंजा तथा अंकित बुरी तरह घायल हो गए। रमेश की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बता दें कि मृतक के परिजनों ने 5 लोगों के विरुद्ध शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here