Home National Student ने गोली माकर स्कूल Principal का किया कत्ल

Student ने गोली माकर स्कूल Principal का किया कत्ल

0
Student ने गोली माकर स्कूल Principal का किया कत्ल

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से स्टूडेंट्स ने प्रिंसीपल को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमोरा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं गोली लगने से प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि छात्रा ने बाथरूम में जाकर प्रिंसिपल के सिर में गोली मार दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सक्सेना के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

धमोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दूसरी तरफ हत्या कर फरार हुए छात्र की तलाश शुरु कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ढिलापुर गांव का रहने वाला है और आरोपी प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर भाग गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here