Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: आत्महत्या केस में प्रदीप खुल्लर गिरफ्तार

Jalandhar News: आत्महत्या केस में प्रदीप खुल्लर गिरफ्तार

0
Jalandhar News: आत्महत्या केस में प्रदीप खुल्लर गिरफ्तार

जालंधर, ENS: 9 साल पहले शास्त्री नगर में निशान सिंह की आत्महत्या के मामले में नामजद आप नेता (पूर्व भाजपा नेता) प्रदीप खुल्लर को वीरवार को थाना बस्ती बावा खेल की – पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुल्लर को केस में महिला से की गई बदसलूकी की बढ़ाई धारा के तहत नामजद किया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद खुल्लर को जमानत भी मिल गई।दरअसल, 10 जून, 2015 में न्यू शास्त्री नगर में रहने वाले निशान सिंह नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।

उसकी पत्नी सीमा का आरोप था कि तत्कालीन भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर और उसके साथ चारों लोगों ने निशान सिंह को प्रताड़ित किया था। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर निशान सिंह ने आत्महत्या की थी। यह भी आरोप था कि प्रदीप खुल्लर और उसके साथियों ने निशांत सिंह के घर में जबरन घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की। पुलिस ने उस समय खुल्लर और उसके साथियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच कर रहे एएसआइ बरजिंदर कुमार ने बताया कि अब इस मामले में महिला से बदसुलूकी करने और घर में जबरन घुसने की धाराएं बढाई हैं। इसके तहत प्रदीप को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत भी मिल गई है।

निशान सिंह की आत्महत्या के मामले में प्रदीप खुल्लर को बचाने के लिए कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने जोर लगाया था। निशान की पत्नी सीमा का आरोप था कि कई कद्दावर नेता खुल्लर को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया था और प्रदीप को गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने मामले में प्रदीप कुमार के साथ पीएसपीसीएल के तत्कालीन कर्मचारी सुभाष चंद्र, काला कुटिया वाला और कस्तूरी लाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here