Home National ट्रेन के इंजन पर कूदा युवक, हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर जिंदा जला

ट्रेन के इंजन पर कूदा युवक, हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर जिंदा जला

0
ट्रेन के इंजन पर कूदा युवक, हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर जिंदा जला

झांसीः यहां एक दर्दनाकर खबर सामने आई है। टीनशेड पर चढ़कर एक युवक ट्रेन के इंजन पर कूद गया और हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जिंदा जल गया।

जानकारी मुताबिक, हजरत निजामुद्दीन से चलकर गोवा जाने वाली गोवा एक्सप्रेस रात 10 बजे झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर पहुंची। ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकी ही थी कि एक युवक ट्रेन के इंजन पर कूद गया। युवक ओएचई लाइन की चपेट में आने से जलने लगा। यह देख वहां हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही RPF-GRP प्लेटफार्म पर पहुंची और OHI लाइन को बंद करवाया गया। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और शव को नीचे उतारा। घटना के चलते ट्रेन 1 घंटे 45 मिनट तक खड़ी रही।

रेलवे पुलिस क्षेत्राधिकारी नईम मंसूरी ने बताया कि युवक ने ट्रेन के इंजन के ऊपर कूदकर सुसाइड कर लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुसाइड करने वाले की उम्र 40 से 45 साल के आस-पास लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here