Home National Pushpa ने किया ऐलान, देंगे 25 लाख रुपए

Pushpa ने किया ऐलान, देंगे 25 लाख रुपए

0
Pushpa ने किया ऐलान, देंगे 25 लाख रुपए

मुंबईः एक्टर अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपए की मदद देने का एलान किया है। यह ऐलान उन्होंने फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत होने के बाद किया है। उन्होंने मृतक रेवती के परिवार के प्रति संवेदना जताई है। अल्लू ने कहा कि वे इस घटना से दुखी हैं। घायलों का इलाज भी अपने खर्च पर कराएंगे।

अल्लू बुधवार रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहां अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें रेवती की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए थे। घायलों में रेवती का 9 साल का बेटा श्रीतेज भी शामिल था। मृतक के पति भास्कर का कहना है कि पत्नी और बेटे की हालत के जिम्मेदार सिर्फ अल्लू अर्जुन हैं। अगर उनकी टीम ने थिएटर आने वाली बात पुलिस को बताई होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here